फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दूध के छह हजार पैकेट वापस करेगा शिक्षा विभाग, जांच भी होगी

Thu, 23 Oct 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आखिरकार स्कूलों में एक्सपायरी दूध भेजने के मामले में शिक्षा विभाग हरकत में आया है। विभाग दूध के छह हजार से अधिक पैकेट वापस करेगा। इसके अलावा हर विकासखंड से एक्सपायरी दूध के एक-एक पैकेट से सैंपल भरकर इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पीएम पोषण योजना के तहत सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों की सेहत सुधारने के लिए उन्हें सप्ताह में दो दिन फोर्टिफाइड दूध दिया जाता है। बीते दिनों जिले में 12 हजार से अधिक विद्यार्थियों को पिलाने के लिए स्कूलों में एक्सपायरी दूध भेज दिया गया।
संवाद न्यूज एजेंसी ने इस मामले को बीते 20 अक्तूबर के अंक में मिड डे मील के लिए भेजा गया पांच साल पुराना एक्सपायरी दूध और 22 अक्तूबर के अंक में एक्सपायरी दूध की न जांच हुई ना ही उपयोग रोकने के आदेश शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग और दुग्ध संघ हरकत में आया है। विभाग अब एक्सपायरी दूध के साथ ही पूरी खेप को वापस करेगा। इसकी जगह नये दूध की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

25 लाख के छह हजार दूध के पैकेट की हुई आपूर्ति
शिक्षा विभाग के मुताबिक, जिले में दूध के 6808 पैकेट की आपूर्ति हुई है। इसमें एक किलो के 5549 और आधा किलो के 1259 पैकेट शामिल हैं। इस दूध की कीमत विभाग को 25,33,185 रुपये चुकानी है। मामला खुलने के बाद विभाग ने अब संबंधित स्कूलों को दूध के पैकेट को सील करने के निर्देश जारी किए हैं। दुग्ध संघ इस दूध को स्कूलों से उठाएगा।
कोट
एक्सपायरी दूध को वापस किया जाएगा। हर विकासखंड से इसके सैंपल लेकर इन्हें जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को दिया जाएगा। मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी। - हरक राम कोहली, सीईओ, पिथौरागढ़
कोट
प्रथम दृष्टया दूध के पैकेट में प्रिंटिंग की गलती हुई है। दुग्ध संघ पूरी खेप को वापस लेगा। इसकी जगह नये दूध की आपूर्ति की जाएगी। - प्रह्लाद सिंह, प्रबंधक, दुग्ध संघ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें