फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गिरधर बोहरा और नवीन जोशी की जोड़ी रही विजेता

Mon, 13 Jul 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट के रामलीला मैदान स्थित बैडमिंटन हॉल में मिनी ओलंपिक के तहत कुमाऊं मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुमाऊं भर से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और कोर्ट पर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में 50 से अधिक आयु वर्ग में गिरधर बोहरा और नवीन जोशी की जोड़ी ने विष्णु गिरी और सतेंद्र रावत की जोड़ी को हराया, 35 से अधिक आयु में बीएस राणा और दीप जोशी की जोड़ी विजेता, अनिरुद्ध पुनेठा और पंकज वर्मा की जोड़ी उप विजेता, ओपन पुरुष वर्ग एकल में पिथौरागढ़ के दीपांक वर्मा विजेता, अमन विश्वकर्मा उप विजेता रहे।
युगल में पिथौरागढ़ के दीपांक वर्मा और खगेंद्र की जोड़ी विजेता, पार्थ मुरारी और राहुल खर्कवाल की जोड़ी उप विजेता रही। ओपन महिला वर्ग में कंचन माहरा विजेता, प्रीति कार्की उप विजेता और अंडर 15 आयु वर्ग में एकल में रियांशु बोहरा विजेता, रणवीर ढेक उप विजेता रही। युगल में प्रियांजल और रियांशु की जोड़ी विजेता, रणवीर और अमृत की जोड़ी उप विजेता रही।
विज्ञापन

आयोजक पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा कि विधायकों और पूर्व विधायकों के बढ़ाए गए भत्ते और पेंशन को वह पूर्ण रूप से युवाओं को समर्पित करते आ रहे हैं और युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल से जोड़ने का एक छोटा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन विजय जोशी ने किया।
यहां जिला बैडमिंटन एसोसिएशन अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, सचिव पंकज वर्मा, रवीश भट्ट, हेम पुनेठा, अतुल ढेक, देवेश मेहता, सुरेंद्र बोहरा, संजीव कनोजिया, अनिरुद्ध पुनेठा, चंद्रकिशोर पांडेय, जशवंत खड़ायत, नरेंद्र मलवाल, अक्षत वर्मा, मानिक जुकरिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें