फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: देवत पहाड़ी पर भूस्खलन रोकेंगे 10 हजार पौधे

Tue, 30 Jun 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भूस्खलन के खतरे से जूझ रहे देवत गांव को सुरक्षित करने के लिए एक बड़ी पर्यावरण मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत 130 इन्फैंट्री बटालियन इको कुमाऊं की ओर से गांव में 10 हजार पौधों का रोपण किया गया है। सेना की इस विशेष बटालियन की ओर से उठाए गए इस कदम से न सिर्फ मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद मिलेगी बल्कि आपदा के संवेदनशील क्षेत्रों में प्रकृति के जरिए सुरक्षा चक्र भी मजबूत होगा।
विज्ञापन

नैनीसैनी क्षेत्र में देवत गांव के ऊपर की पहाड़ी सालों से खतरा बनी हुई थी। बीते वर्ष पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक किशोर की मौत हो गई थी। अभी भी कई बोल्डर लटके होने से ग्रामीण दहशत में थे। इस खतरे को रोकने के लिए बटालियन ने बीते वर्ष एक अभियान चलाया था। इसके तहत पहाड़ी पर 10 हजार पौधों का रोपण कार्य पूरा कर लिया गया है।
130 इको टास्क फोर्स के सहायक कमान अधिकारी वीएस दानू ने बताया कि यह अभियान पहाड़ी ढालों को स्थिरता देने और भू-क्षरण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से चलाया गया। इसका लक्ष्य पर्यावरणीय संतुलन स्थापित करना भी है। यहां दायित्वधारी गणेश भंडारी, प्रभागीय वनाधिकारी अशुतोष सिंह समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

..........
प्रशंसा पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
नगर निगम की महापौर कल्पना देवलाल ने पर्यावरण संरक्षण, जन जागरूकता एवं पौधरोपण अभियानों के माध्यम से जनपद में हरित आवरण बढ़ाने में बटालियन के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए 130 इन्फैंट्री बटालियन ईको कुमाऊं को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें