फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश में फिर से बनाएगी सरकार

Sun, 18 Sep 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश में फिर से बनाएगी सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के जिला स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि विकास के बल पर कांग्रेस फिर से सत्ता में लौटेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बार जिले की चारों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा होगा।
विज्ञापन


किशोर उपाध्याय को जुलूस के साथ सम्मेलन स्थल जिला पंचायत हाल तक लाया गया। इस दौरान कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की धुन में नारे लगा रहे थे।

श्री उपाध्याय ने केंद्र की मोदी सरकार को जमकर निशाने पर रखा। कहा कि देश की जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाले मोदी ने देश की जनता को महंगाई, सांप्रदायिकता, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी की नीतियों से आजिज आ चुकी है।

उन्होंने जानना चाहा कि कितने घरों में मोदी के सत्ता में आने के बाद अरहर की दाल बन रही है। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि राज्य मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में विकास के ऊंचे पायदान पर पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक मयूख महर, नारायण राम आर्य और वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी के प्रयास से विकास के सारे रिकार्ड टूट गए हैं। विधायक महर और नारायण राम ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जिस तरह का जोश बना है वह लगातार बना रहे। कार्यकर्ताओं के बल पर कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी। 
विज्ञापन


 सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि जिले में संगठन के ढांचे को मजबूत किया गया है। नए लोगों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। आज जिले में कांग्रेस के पास उत्साही नौजवानों और अनुभवी बुजुर्गों की शक्तिशाली टीम है।

सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, प्रदेश सचिव प्रदीप पाल, ब्लाक प्रमुख रेखा भंडारी, कर्नल एसपी गुलेरिया, पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, महिला कांग्रेस की पद्मा बिष्ट, रेवती जोशी, पीसीसी मेंबर मनोज ओझा, कांग्रेस प्रवक्ता खीमराज जोशी, भुवन पांडे, नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर महर, ऋषेंद्र महर, प्रदीप थापा, शंकर खड़ायत समेत जिलेभर से आए कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भारी जुलूस के साथ सम्मेलन स्थल तक लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें