फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालत बुरी है देखो ये पाप...

Wed, 04 Oct 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल/गंगोलीहाट/बेड़ीनाग/गणाईगंगोली
विज्ञापन
वड्डा की रामलीला में शिव धनुष तोड़ने जाता रावण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थल की रामलीला में रावण, अहिरावण वध हो गया है। गंगोलीहाट और गणाईगंगोली की रामलीला में लंका दहन का मंचन किया गया, जबकि बेड़ीनाग की रामलीला में लक्ष्मण शक्ति तक की लीला दिखाई गई।
विज्ञापन


थल की रामलीला में भगवान राम के हाथों रावण और अहिरावण वध का मंचन किया गया। घायल होने के बाद रावण गाता है-हालत बुरी है देखो ये पाप करने वालो। गंगोलीहाट की रामलीला में लंका दहन का सुंदर मंचन किया गया। हनुमान और मेघनाद के बीच बेहतरीन संवाद हुआ। बेड़ीनाग की रामलीला में लक्ष्मण शक्ति की लीला दिखाई गई।

हनुमान के द्रोणांचल पर्वत से संजीवनी लाने की लीला का आकर्षक मंचन किया गया। गणाईगंगोली की रामलीला में लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मीना गंगोला ने मंचन की सराहना करते हुए कहा कि विधायक निधि से रामलीला मंच का निर्माण कराया जाएगा। वड्डा की रामलीला में शिव धनुष को तोड़ना और राम विवाह का मंचन हुआ। बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें