फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बदहाल सड़क पर जान जोखिम में डालकर आवाजाही की मजबूरी

Fri, 22 May 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट की क्षतिग्रस्त सानदेव-तुर्गोली सड़क। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। 12 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सानदेव-तुर्गोली सड़क की बदहाली ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। बीते दिनों हुई बारिश से सड़क ढह गई और यह संकरी हो गई है। गड्ढों से पटी संकरी सड़क पर दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र की छह हजार से अधिक की आबादी जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन

22 किलोमीटर लंबी सानदेव-तुर्गोली सड़क रानीखेत, चुपड़ाखेत, तुर्गोली, निमाथी, मालाझूला, हल्द्वानी सहित 12 से अधिक गांवों को जोड़ती है। पीएमजीएसवाई के तहत आने वाली इस सड़क का निर्माण 10 साल पूर्व हुआ था। सानदेव से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर चुपड़ाखेत के पास बीते दिनों सड़क का एक हिस्सा बारिश में ढह गया था जिससे इस स्थान पर सड़क बेहद संकरी हो गई है।
सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे भी वाहन चालक और यात्रियों के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं। कई जगहों पर कॉजवे भी क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में ग्रामीण और वाहन चालक खतरे के बीच सफर करने के लिए विवश हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क पर सुरक्षा दीवार लगाने के साथ इसकी हालत ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

बोले ग्रामीण
यह सड़क क्षेत्र के गांवों के लोगों की लाइफलाइन है। इस सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। हर रोज बड़ी संख्या में लोग इस सड़क पर जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। सिस्टम शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। - ललित सिंह चुफाल, चुपड़ाखेत

सड़क ढहने से संकरी हो गई है। वहीं सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। न तो सड़क पर सुरक्षा दीवार लगाई जा रही है और ना ही इसका सुधारीकरण किया जा रहा है। मानसूनकाल में सड़क पर आवाजाही खतरनाक हो जाएगी। - शेखर सिंह चुफाल, चुपड़ाखेत

इस सड़क पर हर रोज खतरे के बीच सफर हो रहा है। लंबे समय से सड़क के सुधारीकरण की मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सड़क का सुधारीकरण न कर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। - चंचल सिंह चौहान, मालाझूला

मानसूनकाल में सड़क के ढहने का खतरा बना हुआ है। यदि ऐसा हुआ तो हमारा गांवों से बाहर निकलना मुश्किल होगा। सबसे अधिक दिक्कत बीमारों और गर्भवतियों को होगी। मानसूनकाल से पहले सुरक्षा दीवार का निर्माण करने के साथ ही सड़क का सुधारीकरण जरूरी है। - दिवान सिंह खड़ायत, रानीखेत
कोट
सानदेव-तुर्गोली मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए धन की मांग की गई है। धनराशि स्वीकृति होते ही सड़क ठीक करने का कार्य किया जाएगा। - सौरभ कुमार यादव, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई, डीडीहाट
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें