फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश को लेकर डिग्री कॉलेज में हंगामा

Wed, 10 Aug 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
प्रवेश को लेकर पुतला दहन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश को लेकर बुधवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने प्राचार्य के कक्ष में घुसकर सभी विद्यार्थियों को प्रवेश देने की मांग की। बाद में इसी मुद्दे पर पुतला दहन किया। इस दौरान काफी देर तक कॉलेज में गहमा-गहमी का माहौल रहा। प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने प्रवेश समिति की बैठक बुलाकर तय किया कि अब बीए प्रथम वर्ष में प्रवेशार्थियों को 22 और 23 अगस्त को प्रवेश फार्म दिए जाएंगे और 25 अगस्त को प्रवेश की अंतिम तिथि रहेगी। इसके बाद किसी को भी प्रवेश दे पाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन


एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कॉलेज में सभी विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण अंचलों से आने वाले विद्यार्थी प्रवेश से वंचित हो रहे हैं। प्रवेश के नियमों को शिथिल करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य पर प्रवेश के लिए दबाव बनाने का भी प्रयास किया। बाद में तय किया गया कि 25 अगस्त तक होने वाले प्रवेश के लिए एक समिति गठित की गई।

समिति में वरिष्ठ प्राध्यापक डा. अजय शुक्ल, छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश धामी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश लुंठी को शामिल किया गया है। शांति व्यवस्था के लिए कोतवाल ध्यान सिंह भी कॉलेज में गश्त करते रहेंगे। छात्रों की मांग है कि हर इच्छुक विद्यार्थी को प्रवेश मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें