फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श स्कूलों के लिए फेल हुए गुरुजी

Wed, 10 Aug 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
आदर्श स्कूलों के लिए फेल हुए गुरुजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चंपावत जिले के आदर्श माध्यमिक विद्यालयों के लिए पढ़ाने वाले ही नहीं मिल रहे हैं। ज्यादातर गुरुजी इसके लिए हुई परीक्षा में क्वालीफाई ही नहीं कर सके। 11 शिक्षक फेल हुए। मात्र चार शिक्षक आदर्श स्कूलों के लिए चयनित हो सके।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षाधिकारी नवीन चंद्र पाठक ने बताया कि आदर्श माध्यमिक स्कूलों के लिए 16 सेवारत शिक्षकों में से 15 ने परीक्षा दी, लेकिन पास महज चार हो सके। दो आदर्श माध्यमिक स्कूलों को छोड़ किसी में भी शिक्षकों का चयन नहीं हो सका है। इसमें क्वालीफाई करने के लिए शिक्षकों को 100 में से 60 नंबर लाने थे। मगर मात्र चार अध्यापक ही इस मार्क को छू सके।

अर्ह चार शिक्षकों को सलेक्शन लैटर भेजे जा रहे हैं। आदर्श विद्यालय जीआईसी पुलहिंडोला, पाटी, जीजीआईसी टनकपुर, लोहाघाट, चौमेल और खेतीखान के लिए एक भी शिक्षक क्वालीफाई नहीं कर सका। आदर्श विद्यालय के लिए प्रवक्ता और एलटी शिक्षकों के कुल 47 पद रिक्त हैं। मगर भरे मात्र चार गए हैं। इसके चलते आदर्श स्कूलों में भी अध्यापकों की कमी को फिलहाल दूर नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें