फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: काली पट्टी बांधकर सफाई कर्मी गरजे

Mon, 22 Jun 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर स्थानीय इकाई ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ठेका प्रथा बंद करने समेत सात सूत्री मांग उठाई।
विज्ञापन

सोमवार को पालिका कार्यालय परिसर में संघ इकाई की ओर से कर्मी एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। शाखा अध्यक्ष कमलेश वाल्मीकि और शाखा मंत्री सुनील वाल्मीकि के नेतृत्व में कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर रोष जताया। कर्मियों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। कर्मियों ने मोहल्ला स्वच्छता समिति के कर्मियों, आउटसोर्स कर्मियों को नियमित करने, रयाल कमेटी की सिफारिशों को तत्काल लागू करने, नई पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने आदि मांग प्रमुखता से उठाई।
कर्मियों ने कहा कि तीन दिन तक काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया जाएगा। यहां जिलाध्यक्ष श्याम सिंह वाल्मीकि, शाखा उपाध्यक्ष विनोद कुमार, उर्मिला देवी, सोमपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें