पिथौरागढ़ से कार से अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों को गंभीर चोट आई हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पिथौरागढ़ से कार से शव यात्रा में जा रहे लोगों की कार धमौड़ के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों को गंभीर चोट आई हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को कार (यूके 05 सी 8361) से छह लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रामेश्वर जा रहे थे। धमौड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। हादसे में भवानी दत्त पांडेय (53) पुत्र लक्ष्मी दत्त पांडेय निवासी खड़कोट, मनोज चौहान पुत्र स्व. मदन सिंह चौहान (47) निवासी नगर पालिका पिथौरागढ़, ललित बोरा (45) पुत्र अर्जुन सिंह निवासी खड़कोट, राम सिंह खड़ायत (53) पुत्र जीत सिंह निवासी चिमस्यानौला, ललित बिष्ट (48) पुत्र बीएमएस बिष्ट निवासी खड़कोट और ललित सिंह (50) स्व. प्रह्लाद सिंह निवासी खड़कोट घायल हो गए।
स्थानीय ग्रामीणों और शव यात्रा में जा रहे अन्य लोगों ने सभी घायलों का रेस्क्यू कर निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। ऐंचोली चौकी प्रभारी एसआई शंकर सिंह रावत ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति ठीक है।