फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आग से घंटों सुलगता रहा बमनधौन का जंगल

Tue, 23 Jun 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में जंगलों में आग लगने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। जिला मुख्यालय के नजदीक मैथाना से लगे बमनधौन के जंगल में मंगलवार को आग लग गई। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा। वन विभाग की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज लपटों के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। देर शाम हुई बारिश से आग की लपटें काबू हुईं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बमनधौन के जंगल में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही समय में आग ने जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और धुएं का गुबार आसमान तक उठने लगा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जंगल में आग अराजक तत्वों द्वारा लगाए जाने की आशंका है। संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में वन रक्षक सुमन आर्या, मनोज पिलख्वाल, गिरीश जोशी, विनोद चैंसर समेत चार फायर वाचर जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें