फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंपावत और लोहाघाट दौरे पर पहुंचेंगे गणेश गोदियाल

Tue, 23 Jun 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आगामी 28 जून को चंपावत और 29 जून को लोहाघाट का दौरा करेंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष 28 जून को चंपावत और 29 जून को लोहाघाट में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि दौरे की तैयारियों को लेकर 24 जून को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने चंपावत और लोहाघाट विधानसभा क्षेत्रों के सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें