फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: छठे दिन भी थल-सातसिलिंग सड़क नहीं खुली, गुस्साए लोगों का प्रदर्शन

Sat, 20 Sep 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल-सातसिलिंग सड़क पर छठे दिन भी आवाजाही शुरू नहीं होने से गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मानसून काल में बंद सड़कों को खोलने के सिर्फ हवाई दावे हो रहे हैं। इस सड़क के बंद होने से क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय आवाजाही करने के लिए 20 किमी अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ रहा है। उन्हें कई टैक्सी बदलनी पड़ रही हैं और अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

थल क्षेत्र के लोगों ने मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बीते 15 सितंबर को नागीमल की पहाड़ी दरकने से थल-सातसिलिंग सड़क बंद हो गई थी। छठे दिन भी लोनिवि सड़क पर आवाजाही शुरू नहीं करा सका है। सड़क बंद होने से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। भाड़ा बढ़ने से राशन, फल, सब्जी महंगी हो गई हैं और उनकी जेब ढीली हो रही है। केमू और रोडवेज बस थल नहीं पहुंच पा रही हैं। लोगों को टैक्सी में अधिक किराया देकर आवाजाही करनी पड़ रही है। नागीमल के पास सड़क बंद होने से विद्यार्थियों और आसपास के ग्रामीणों को पांच किमी की चढ़ाई पार करनी पड़ रही है।
लोगों ने कहा कि हर साल नागीमल की पहाड़ी दरकने से क्षेत्र के लोग परेशान होते हैं लेकिन इसके स्थायी समाधान के प्रयास नहीं हो रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क नहीं खुली तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सत्यालगांव के प्रधान सुनील सत्याल, यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सलीम अहमद, दीपक, हर्ष, खड़क सिंह बोरा, गोविंद सिंह सत्याल, प्रमोद उपाध्याय, कलावती कार्की, गोविंद मेहता, हीरा लाल गुप्ता, कुंदन गुरुंग, विनोद सत्याल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें