फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुवानी कस्बे में गड्ढों में तब्दील हुआ स्टेट हाईवे

Sat, 20 Sep 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। रामगंगा घाटी के मुवानी कस्बे में स्टेटे हाईवे खस्ताहाल है। एक तरफ जिला मुख्यालय और दूसरी ओर थल-मुनस्यारी को जोड़ने वाली इस सड़क पर कस्बे में अधिकांश स्थानों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं, जिस कारण दोपहिया हो या चारपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर इन गड्ढों में रपटने से कई लोग चोटिल हो चुके हैं। अन्य वाहनों के भी पलटने का खतरा बना हुआ है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश से सड़क का डामर भी उखड़ गया है, जिससे सड़क रोखड़ में तब्दील हो गई है। कुछ स्थानों पर सड़क धंस भी रही है। वरिष्ठ व्यापारी सोबन सिंह बिष्ट ने लोनिवि को पत्र लिखकर शीघ्र सड़क को सुधारने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें