वाहनों के लिए खतरा बनी थल-लेजम सड़क। संवाद
थल (पिथौरागढ़) । थल-लेजम सड़क पर वाहनों की आवाजाही के लिए खतरा बना हुआ है। पुल से कुछ आगे ऊपर भूस्खलन होने और नीचे से बरड़ नदी के कटाव के चलते बरसात में सड़क धंस कर बेहद संकरी हो गई है।
बरसात के दिनों से ही ऊपर की ओर सड़क के किनारे पत्थर और मलबा जमा हुआ है। इस सड़क पर राेज दो स्कूलों की निजी बस बच्चों को लेकर आती-जाती है। यहां पर कभी भी बस के रपटने का अंदेशा बना हुआ है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि यदि लोक निर्माण विभाग डीडीहाट पहाड़ी की ओर जमा मलबे और पत्थर को जेसीबी से हटा दे तो वाहनों के निकलने के लिए जगह सुरक्षित हो जाएगी। थल के प्रधान नवीन चंद्र पाठक ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र मलबा और पत्थर को हटा कर यातायात को सुगम किए जाने की मांग की है। संवाद