फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग के एटीएम में लटके ताले

Tue, 16 Apr 2019 10:50 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र में स्थित एटीएम में ताले लटके होने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र एटीएम सेवा में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।

नगर में एसबीआई के दो एटीएम हैं। इसमें से एक ही काम कर रहा है। यूनियन बैंक का एटीएम तो कई माह से बंद पड़ा है। बार-बार मांग करने के बाद भी एटीएम सेवा में कोई सुधार नहीं होने से लोग अब बैंकों के खिलाफ सड़कों पर उतरने का मन बना रहे हैं। तहसील मुख्यालय सहित राईआगर, चौकोड़ी में लगे एटीएम पिछले कई दिनों से बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम बंद होने से क्षेत्र में घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कैलाश चन्याल का कहना है कि काफी समय से एटीएम बंद पड़े हैं।  कई बार बैंक अधिकारियों से इन्हें सुधारने की मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन  इसके सेवा में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र एटीएम सेवा सही नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें