फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दस दिन से लापता किशोरी नेपाल में मिली

Sat, 16 Dec 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। दस दिन पूर्व पिथौरागढ़ के एक गांव से लापता किशोरी बनबसा रीड्स संस्था और नेपाल की माइते संस्था कर्मियों को नेपाल में मिली। उसे रीड्स संस्था के बनबसा उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र में सीडब्लूसी सदस्सों के निर्देश पर संरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ के झूलाघाट थाने में किशोरी की दादी ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पोती पांच दिसंबर को स्कूल गई थी लेकिन घर वापस नही लौटी। काफी ढूंडखोज के बाद नहीं मिलने के बाद तहरीर दी। स्वास्थ्य खराब होने से किशोरी की मां को उपचार के लिए उसके पिता दिल्ली ले गए हैं। रीड्स संस्था कर्मी सरोज चंद और प्रकाश चंद्र ने नेपाल की संस्था माइते से संपर्क किया। उन्होंने लापता किशोरी को नेपाल के कंचनपुर में मिली। सीडब्ल्यूसी सदस्य मनोज तिवारी और आनंदी अधिकारी के निर्देश पर किशोरी को उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र में संरक्षित किया गया है। संस्था के समन्वयक जनक चंद ने बताया कि झूलाघाट और पिथौरागढ़ पुलिस को सूचित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें