फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लोगों को किया जागरूक

Sat, 16 Dec 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एएचटीयू पिथौरागढ़ ने पिथौरागढ़ नगर चेकिंग अभियान चलाकर मानव तस्करी को लेकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान होटल, ढाबों, बार , रेस्टोरेंट, स्थानीय बाजार, निर्माणाधीन कार्यस्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए सत्यापन की कार्रवाई की। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बाल मजदूरी करते हुए और बाल भिक्षावृत्ति में कोई भी लिप्त नहीं पाया गया। संवाद
विज्ञापन

.............
तीन लोग गिरफ्तार

पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाकर और लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर दो वाहन सीज किए। जिले भर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने और मिशन मर्यादा में 143 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। इस दौरान 10 बाहरी लोगों का सत्यापन भी किया गया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि अभियान जारी रहेगा। संवाद
............
वारंटी गिरफ्तार

पिथौरागढ़। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ हिमांशु पंत ने न्यायालय से धारा- 60 आबकारी अधिनियम में विक्रम प्रसाद निवासी बिषाण को ऐंचोली से गिरफ्तार किया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन


..............
लोगों को किया जागरूक

पिथौरागढ़। झूलाघाट पुलिस ने ग्राम गौड़ीहाट और बनाड़ा में स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक झूलाघाट प्रकाश चंद्र जोशी ने बाल भिक्षावृत्ति, महिला अपराध, मानव तस्करी और उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति, पुलिस हेल्पलाइन नंबर डॉयल- 112 की जानकारी दी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें