फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में चोरों ने तीन पोकलैंड मशीन और दो जेसीबी से चुराया दो हजार लीटर डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी और अराजकता की घटनाएं बढ़ रही हैं। पर पुलिस इन घटनाओं पर लगाम नहीं लगा पा रही है। गुरना और इग्यारदेवी क्षेत्र में चोरों ने तीन पोकलैंड और दो जेसीबी मशीनों से दो हजार लीटर डीजल चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर साफ देखे जा रहे हैं, लेकिन फुटेज के धुंधला होने के कारण इनकी पहचान नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

गुरना और ईग्यारदेवी क्षेत्र में देव भूमि कंस्ट्रक्शन कंपनी मुकेश पंत, बसंत जोशी, ललित जोशी और जगदीश पांडे की मशीन से चोरों ने दो हजार लीटर डीजल चुरा लिया। चोरों ने मशीनों को नुकसान भी पहुंचाया है। मशीन स्वामियों ने सीओ से मुलाकात कर ऐसे अराजकतत्वों को पकड़ने की मांग की है।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व जाखनी क्षेत्र में कार के शीशे तोड़कर म्यूजिक सिस्टम चुरा लिया था। हालांकि पुलिस ने उस आरोपी को पकड़ लिया था। नगर में आए दिन बढ़ रही चोरी और अराजकता की घटनाओं के बाद कानून व्यवस्था पर तरह-तहर के सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने शीघ्र घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग की है। सीओ आरएस रौतेला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही अराजकतत्वों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें