फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीबीएसई कार्यशाला में शिक्षकों को एआई की दी जानकारी

Mon, 13 Jul 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। सीबीएसई के सहयोग से कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे आधुनिक विषयों पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को बदलती शिक्षा व्यवस्था में तकनीक की भूमिका और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार स्कूल में हुए कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य गिरजा शंकर जोशी, मेजर सत्यम पंत और राजेंद्र जोशी ने किया। मुख्य वक्ता उमेश चौंसाली और कैलाश ने प्रजेंटेशन के माध्यम से शिक्षकों को एआई और तार्किक सोच के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटेशनल थिंकिंग शिक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव ला रहे हैं और भविष्य की शिक्षा में इनकी भूमिका लगातार बढ़ती जाएगी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों और विशेषज्ञ वक्ताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें