फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 15 दिन की मोहलत, ग्रामीणों ने टाला आमरण अनशन

Mon, 13 Jul 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जाराजिबली पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने आमरण अनशन का फैसला टाल दिया है। प्रशासन से 15 दिन के भीतर इंटर की कक्षाएं शुरू करने का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य रमेश सिंह धामी के नेतृत्व में ग्रामीण 120 किलोमीटर दूर कलक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि यदि तय समय पर शासनादेश जारी नहीं हुआ तो वे अनशन शुरू कर देंगे। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2022 में विद्यालय के उच्चीकरण का शासनादेश जारी हुआ था लेकिन आज तक इंटर की पढ़ाई शुरू नहीं हुई। बच्चों को 22 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाईं ने शिक्षा मंत्री से बात की। शिक्षा मंत्री ने 15 दिन में इंटर की कक्षाएं शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना अनशन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि तय समय सीमा के भीतर इंटर की कक्षाएं संचालित नहीं हुईं तो वे इसके बाद आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। यहां पूनम धामी, करिश्मा बिष्ट, केशरी देवी, नीमा देवी, विक्रम सिंह बिष्ट, भगत सिंह, प्रह्लाद सिंह, यशोदा देवी, भवान सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें