फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शिक्षक तैनात नहीं, कैसे पढ़ेंगे विद्यार्थी

Tue, 20 Aug 2024 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। राजकीय उच्चर माध्यममिक विद्यालय बाजड़ में शिक्षकों के स्थानांतरण से व्यवस्था बिगड़ गई है। चार में से दो शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया लेकिन नए शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई। ऐसे में अभिभावकों में आक्रोश है। उन्होंने जल्द शिक्षकों की तैनाती न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पूर्व बीडीसी सदस्य भैरव दत्त भट्ट के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधिकारी से मिला। उन्होंने कहा कि बाजड़ विद्यालय में चार शिक्षक तैनात थे। दो का स्थानांतरण कर दिया गया है। अब विद्यालय दो शिक्षकों के भरोसे संचालित हो रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पूर्व बीडीसी सदस्य भैरव दत्त भट्ट ने बताया कि जिला और सीईओ ने प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों की तैनाती का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मनोज बोरा, उप प्रधान प्रमोद नगरकोटी, करम सिंह, शंकर दत्त भट्ट, हरी दत्त पांडे, गणेश पांडे, मोहन सिंह बोरा, भरत नगरकोटी, ललित भट्ट, नंदा बल्लभ पांडे शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें