फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- उच्च शिक्षा मंत्री ने बीबीए, बीसीए भवन निर्माण का लोकार्पण किया

विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोलते उच्च शिक्षा मंत्री। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सहकारिता, दुग्ध विकास एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने एलएसएम महाविद्यालय में राजकीय उच्च शिक्षा अभियान रूसा फेज-2 के अंतर्गत 2 करोड़ की लागत से बनने वाले बीबीए और बीसीए भवन निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ कैंपस को क्लीन कैंपस, ग्रीन कैंपस बनाने के साथ ही नशा मुक्त कॉलेज बनाने के लिए शिक्षकों और छात्रों को कार्य करना होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. रावत ने महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों, विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक की। कहा कि सरकार सीमांत क्षेत्र में अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के अंतर्गत पिथौरागढ़, बागेश्वर को कैंपस बनाया है। इन कैंपसों में स्वेच्छा के अनुसार ही शिक्षकों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए आगामी 2 माह में सभी से विकल्प लिए जाएंगे। राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। पिथौरागढ़ महाविद्यालय में भी वर्तमान में गृह विज्ञान में एक पद छोड़कर शत प्रतिशत शिक्षक तैनात किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें