फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अंडर-12 की क्रॉस कंट्री में तनिष और दिव्या ने सबको पीछे छोड़ा

Thu, 14 Aug 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पांखू के टैक्सी स्टैंड में क्रॉस कंट्री प्रतियागिता के लिए तैयार बच्चे। संवाद
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। खेल विभाग ने खेल प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए के पांखू में अंडर-12 और ओपन बालक-बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया। दौड़ टैक्सी स्टैंड से कोटगाड़ी सड़क से होते हुए वापस टैक्सी स्टैंड तक आयोजित हुई।
विज्ञापन

अंडर-12 बालक वर्ग की दौड़ दो किमी और ओपन वर्ग में पांच किमी की दौड़ हुई। अंडर-12 के बालक वर्ग में तनिष पाठक पहले, विजय जोशी दूसरे, साहिल कार्की तीसरे, आर्यन कुमार चौथे, गौरव पाठक पांचवें और दीपक कार्की छठे स्थान पर रहे। इसी तरह बालिका वर्ग में दिव्या पाठक, हर्षिता पाठक, रेणु, आराध्या, माही कार्की व भावना क्रमश: पहले छह स्थानों पर रहीं।
ओपन बालक वर्ग में योगेश कुमार, सूरज सिंह, अनुज कुमार, मोहित लाल, पंकज कार्की व जीवन सिंह और बालिका वर्ग में आरती जोशी, खुशबू जोशी, खुशी जोशी, गुंजन, बबीता व गुंजन पाठक क्रमश: पहले छहे स्थानों पर रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व क्रॉस कंटी को खेल प्रोत्साहन समिति पुंगराऊं घाटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कार्की, प्रधानाचार्या गीता पंत, थल थानाध्यक्ष शंकर सिंह रावत, कै. पुष्कर सिंह बटकोरा ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाई। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में कुल 73 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। संचालन चंचल सिंह रावत ने किया। वहां केशर सिंह महरा, दिनेश कुमार, श्याम सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक प्रवीण सिंह कार्की, खड़क सिंह, देवेंद्र सिंह, हरीश सिंह, लक्ष्मण सिंह, लाल सिंह, सोहन सिंह महरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें