राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मूनाकोट।
पिथौरागढ़। राजकीय पॉलिटेक्निक मूनाकोट में जिले के छात्र-छात्राओं को फार्मेसी का ज्ञान मिलेगा। इसमें जीव विज्ञान विषय के साथ गणित के विद्यार्थी भी दाखिल करा सकेंगे।
मूनाकोट कॉलेज में इस वर्ष खोले गए नए ट्रेड फार्मेसी में 60 सीटें निर्धारित हैं। प्रवेश प्रारंभ होने के बाद काउंसलिंग कर पहली बार 40 विद्यार्थियों ने दाखिला कराया है। अब कॉलेज में 20 सीटें रिक्त हैं। विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को प्रवेश देने के लिए काउंसलिंग की जा रही थी। इसकी अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई थी। अब विश्वविद्यालय की ओर से 20 रिक्त सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग की जा रही है। विवि ने स्पॉट काउंसलिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक विद्यार्थियों को अब बिना पंजीकरण के सीधे स्पॉट काउंसलिंग कर प्रवेश दिए जाएंगे। वर्तमान में 35 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
-इनसेट-
सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होगी स्पॉट काउंसलिंग
कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक ऑफलाइन स्पॉट काउंसलिंग सुबह 10 से शाम पांच बजे तक की जा रही है। विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज 10वीं और 12वीं का अंकपत्र, आधार कार्ड, स्थायी प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।
इनसेट कोट
रिक्त सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग की जा रही है। विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रयोग के लिए प्रयोगशाला की बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।
- रविंद्र कुमार नरियाल, प्रधानाचार्य, मूनाकोट कॉलेज।