फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाणीधार का मोबाइल टावर शुरू

Fri, 16 Oct 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं की मेहनत बृहस्पतिवार की रात रंग ले आई। ठाणीधार का मोबाइल टावर काम करने लगा है। इस टावर से चौदांस घाटी के सभी गांवों के साथ साथ स्यांकुरी, खेला, गर्गुवा, खेत, जमकू, तीनतोला, तवाघाट तक का क्षेत्र बीएसएनएल के नेटवर्क में आ गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, राज्य जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष कैलाश रावत, व्यापार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र थापा समेत बड़ी संख्या में लोग बृहस्पतिवार रात ठाणीधार में बीएसएनएल टावर के सामने धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर मौके में पहुंचे एसडीएम पारितोष वर्मा, बीएसएनएल के जेटीओ केसी राजन आदि ने रात 8.30 बजे ठाणीधार का बीएसएनएल टावर शुरू करा दिया। ठाणीधार से इन लोगों ने अपने मित्रों से बात भी की। ठाणीधार में बीएसएनएल टावर शुरू होने की खुशी में लोगों ने जश्न मनाया। ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर ने कहा कि पिछली सरकार ने धारचूला क्षेत्र में दस मोबाइल टावर स्वीकृत कराए हैं। इनमें से अब तक मात्र दो टावर ही लग पाए हैं। शेष टावर जल्दी लगाने की मांग की। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने ठाणीधार का टावर शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत और वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी का आभार जताया। आज सुबह यहां मनाए गए जश्न के दौरान लोगों ने व्यापारी नेताओं और जनप्रतिनिधियों के संघर्ष की सराहना की। इंदिरा धामी, लक्ष्मी रायपा, लीला धामी, निर्मला देवी, प्रेमा कुटियाल, नवीन खर्कवाल, अब्दुल कलाम, प्रद्युम्न गर्ब्याल, जगदेव डोगरा, ईश्वर गर्ब्याल, गणेश धामी, डुंगर सिंह दानू, राम सिंह रोकाया समेत तमाम लोग थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें