फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालेश्वर में सड़क निर्माण का काम रोका

Tue, 03 Nov 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खनन के लिए रात में 100 मीटर खोदी सड़क शीर्षक से मंगलवार को अमर उजाला में खबर छपने के बाद प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। एसडीएम अनुराग आर्य ने राजस्व विभाग की टीम को तालेश्वर भेजकर अवैध रूप से बन रही सड़क का काम रुकवा दिया है। खनन कारोबारियों ने तालेश्वर में श्मशान घाट तक सड़क का निर्माण शुरू कर दिया था। श्मशान घाट के पास महाकाली में इन दिनों रेत और रोड़ी के ढेर लगे हैं। खननकर्ताओं की इस पर नजर गढ़ी हुई है।
विज्ञापन

बताया गया है कि महाकाली की रेत उच्च क्वालिटी की होती है। इस पर कई लोगों की नजर लगी रहती है। एसडीएम के आदेश पर राजस्व निरीक्षक गोविंद प्रसाद, उपनिरीक्षक पुष्पा कोहली, प्रधान देवकी देवी समेत अन्य लोगों ने अवैध रूप से बन रही सड़क का निरीक्षण किया। टीम ने सड़क का काम रुकवा दिया है और जांच शुरू कर दी है। सड़क के काम में लगे भीम सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ के कुछ लोग इस सड़क को बनवा रहे हैं। वह कौन हैं इसकी जानकारी वह नहीं दे पाया। प्रशासन ने जांच के बाद कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई का संकेत दिया है। गिठीगाड़ा गांव के लोगों का कहना है कि यदि श्मशान घाट से खनन किया गया तो नदी का रुख पलट जाएगा और उनके गांव को खतरा हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें