पिथौरागढ़। वी वायरस डांस स्कूल के फेस ऑफ टैलेंट के ग्रांड फिनाले पिथौरागढ़ डांस स्कूल (पीडीएस) ने जीता लिया। प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागियों ने नृत्य और गायन का हुनर दिखाया।
नगर पालिका के रामलीला मैदान में फेस ऑफ टैलेंट के ग्रांड फिनाले का शुभारंभ विधायक चंद्रा पंत, पूर्व विधायक मयूख महर, एसडीएम डीडीहाट अनुराग आर्य ने किया। इसमें कनिष्ठ वर्ग के नृत्य में आकांक्षा आर्या, वरिष्ठ वर्ग में पीडीएस ग्रुप, एकल गायन कनिष्ठ वर्ग में मलय प्रथम, युगल गायन वरिष्ठ वर्ग में प्रीति थापा, उत्कर्ष पाटनी प्रथम रहे। फेस ऑफ टैलेंट में पीडीएस ग्रुप ने शानदार नृत्य की प्रस्तुत देकर खिताब जीता।
फेस ऑफ टैलेंट के विजेता को 10 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। वी वायरस डांस स्कूल के निदेशक विजय ने सभी का आभार जताया। देर रात तक दर्शकों ने प्रतिभागियों ने उत्साह बढ़ाया। नानू बिष्ट ने संचालन किया। सुरेश राजन, गौरव राज, पूनम राज, प्रकाश कोटवाल निर्णायक रहे। इस दौरान पंकज लुंठी, दीपक लुंठी, दीपक तिवारी, जुगल किशोर पांडेय, तपन रावत, सुधीर चौहान, अनिल माहरा, धीरज रजवार आदि रहे।
ज्योति और कोबि ने मचाया धमाल
पिथौरागढ़। कार्यक्रम में इंडियन आइडल पवनदीप राजन की बहन ज्योतिदीप राजन ने गीत गाकर सबका मनोरंजन किया। रैपर कोबी दायी और आकाश रतूड़ी ने रैप गीत गाए। नन्हीं कलाकार किरन कोटवाल ने कई वाद्य यंत्र बजाकर सबकी तालियां बटोरीं।
अपराजिता अभियान के तहत दिया जाएगा प्रशिक्षण
पिथौरागढ़। अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत वी वायरस डांस स्कूल एक जनवरी से महिलाओं को निशुल्क नृत्य सिखाएगा। स्कूल के निदेशक विजय ने महिलाओं से पंजीकरण करने के लिए सिमलगैर कार्यालय में संपर्क करने की अपील की है।