फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में युवती के लापता होने का मामला: दर्जी पर हिंदू लड़की के अपहरण का आरोप, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

Wed, 25 Mar 2026 09:54 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र से 19 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले में परिजनों के आरोपों के बीच दबाव के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र की अमरावती कॉलोनी से 26 फरवरी को एक युवती लापता हो गई। परिजनों ने कॉलोनी के एक दर्ज पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने न तो प्राथमिकी दर्जी की और न लापता को ढूंढने की कोशिश हुई। सोमवार को विभिन्न संगठनों के दबाव पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

क्षेत्र के जीजीआईसी में अध्ययनरत 19 वर्षीय युवती 26 फरवरी को स्कूल गई थी लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मोहल्ले में दुकान चलाने वाले दर्जी रहमत के यहां सिलाई सीखने जाती थी।

रहमत भी 26 फरवरी के बाद नहीं दिखाई दिया है। पिता ने रहमत (उम्र 40 से 45 वर्ष) पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि गरीब परिवार की बेटी होने के कारण पुलिस मामला दबा रही है।

इसी जानकारी मिलने पर विभिन्न संगठनों ने सोमवार को पीड़ित पिता से बातचीत की और पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दबाव बनाया। मुखानी पुलिस ने आखिरकार पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखी।

सत्यापन न होने से रहमत का पता नहीं

विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि रहमत पीलीभीत का रहने वाला है लेकिन उसकी पूरी जानकारी नहीं है। सत्यापन न कराने की बात सामने आ रही है। जहां उसने दर्जी की दुकान खोली वहां अब ब्यूटी पार्लर खुल गया है। पुलिस दुकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है।

तहरीर में नाम, एफआईआर अज्ञात पर
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पिता ने रहमत का नाम लिखते हुए कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर में नाम होने के बावजूद पुलिस की ओर से अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। इस पर लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं।

घटना जानकारी मिलते ही तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर की गई। आरोपी रहमत की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। जल्द ही युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। - मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें