फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सेरा-सिरतोली की रामलीला में हुआ ताड़का वध

Thu, 12 Nov 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी के सेरा-सिरतोली में आयोजित रामलीला में दशरथ-विश्वामित्र संवाद, ताड़का वध, सुबाहु वध, मारीच प्रसंग, अहिल्या उद्धार, जनक दरबार तक की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

सेरा सिरतोली में आयोजित रामलीला में विश्वामित्र अपने यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को साथ भेजने का आग्रह करते हैं। कुलगुरु वशिष्ठ की सलाह और राजा दशरथ की आज्ञा पाकर दोनों भाई विश्वामित्र के साथ वन को प्रस्थान करते हैं। मार्ग में भगवान राम ने ताड़का और सुबाहु वध कर मारीच को परास्त किया।
इसके बाद जनकपुरी से स्वयंवर का आमंत्रण मिलने पर राम-लक्ष्मण आगे बढ़ते हैं। मार्ग पर भगवान राम अपने चरणों से शापग्रस्त अहिल्या का उद्धार करते हैं। इसके बाद राम और लक्ष्मण अपने गुरु विश्वामित्र की की पूजा के लिए फूल लेने राजा जनक की पुष्प वाटिका में पहुंचे। तभी सीता भी अपनी सखियों के साथ वाटिका में पहुंचती है। कलाकारों ने बड़ी सजीवता से अभिनय कर दर्शकों का मन मोहा। रामलीला का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें