फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस : सिमरन, युवराज, आरती बने विजेता

Tue, 09 Sep 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
एसएस व​ल्दिया स्टेडियम में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले टेबल टेनिस ​खिलाड़ी। स्रोत: खेल व
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसएस वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जन्म दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल 35 मुकाबले खेले गए। ओपन बालिका वर्ग में सिमरन लोहिया ने सुमन को 3-0 से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की। अंडर-17 बालिका वर्ग में सिमरन ने भावना धपोला को 3-1, बालक वर्ग में युवराज ने साहिल को 3-1 से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन

अंडर-15 बालिका वर्ग में आरती लोहिया ने भावना धपोला को 3-2 पराजित किया। प्रतियोगिता अंडर -11 बालक, अंडर-13 बालक-बालिका, अंडर-15 बालक-बालिका, अंडर-17 बालक-बालिका और ओपन बालक-बालिका वर्गाे में खेली जा रही है। प्रतियोगिता में जिले के 60 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। निर्णायक देवांग जोशी, धर्मेंद्र सिंह टोलिया, प्रगति कर्नाटक, प्रियंका, प्रवीन बिष्ट और दीपक सिंह रहे। अन्य वर्गों के फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे।
इस अवसर पर प्रताप सिंह उप क्रीड़ाधिकारी, कै. देवी चंद, राजेंद्र सिंह जेठी, ललित मोहन जोशी, जनार्दन सिंह वल्दिया, मनोज पुनेठा, प्रकाश जंग थापा, लीलावती जोशी, सुनीता मेहता, निखिल महर, जगत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें