फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की शपथ ली

Sun, 17 Mar 2019 10:49 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में अपराजिता के तहत होली मिलन कार्यक्रम में शपथ लेतीँ महिलाएं। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत तिलढुकरी में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 40 से अधिक महिलाओं ने महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की शपथ ली और संकल्प पत्र भरे।
विज्ञापन


रविवार को तिलढुकरी स्थित गिरीश पंत के आवास में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर महिलाओं ने वर्तमान समाज और महिलाओं की स्थिति पर चर्चा परिचर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं और हर कार्यों का सफल संचालन कर रही हैं। शिक्षा ने महिलाओं को सक्षम बनाया है।

शिक्षित बनकर ही नारी सशक्त बन सकती है। इसके बाद महिलाओं ने होली गायन किया। ममता साह, चित्र पांडेय, भावना पांडेय, आशा भट्ट, मुन्नी पंत, तारा भट्ट, जशोदा साह, संगीता पंत, रमा पंत, दीक्षा ओझा, कमला ओझा, ललिता पंत, मिनीति जोशी, प्रेमा पंत, सुमन जोशी, रश्मि भट्ट, निरंजना गुरुरानी, जीता उप्रेती, लक्ष्मी मेहता, दीपा पुनेड़ा, गीता खड़ायत, रीता जोशी, पार्वती देवी, सीमा, विजया पांडेय, पुष्पा पांडेय, मनीषा आदि महिलाएं मौजूद रहीं। अक्षिता ओझा ने महिलाओं को हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अशोक कुमार, मनोज ओझा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें