पिथौरागढ़ में सात माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वजल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन क?
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सात माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वजल कर्मियों का कार्य बहिष्कार 10वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उन्होंने शीघ्र वेतन नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को स्वजल कार्यालय में कर्मचारियाें ने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि सात माह से वेतन नहीं मिला है। इस कारण उनको परिवार के भरण पोषण में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि स्वजल कर्मी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सहित कई अन्य कार्यों को इमानदारी से कर रहे हैं।
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश सरकार को कई पुरस्कार दिला चुके हैं। इसके बाद भी सरकार कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रही है। उन्होंने शीघ्र वेतन नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर रवि पंत, निर्मल भट्ट, शमशेर मेहता, डिगंबर कांडपाल, शंकर पाटनी, महेश भट्ट, जगत राम मौजूद रहे।