फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कनार गांव तक सड़क के लिए 45 दिन के भीतर होगी सर्वे

Tue, 17 Mar 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आखिरकार कनार गांव के ग्रामीणों को फिर से सड़क निर्माण का आश्वासन मिला है। ग्रामीणों से 45 दिन के भीतर सड़क निर्माण के लिए सर्वे कराने का वादा किया गया है। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

बंगापानी तहसील क्षेत्र के कनार गांव के ग्रामीणों ने बीते सोमवार जिला मुख्यालय पहुंचकर कलक्ट्रेट के बाहर सड़क निर्माण की मांग पर धरना शुरू किया। दूसरे दिन मंगलवार सुबह भी ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दोपहर को डीएम आशीष कुमार भटगांई ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। डीएफओ की मौजूदगी में हुई बैठक में डीएम ने ग्रामीणों को 45 दिन के भीतर सड़क के लिए सर्वे कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सड़क न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के लिए वन विभाग की स्वीकृति जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस मामले का उचित हल निकालते हुए सड़क निर्माण के प्रयास किए जाएंगे। डीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया और घर को रवाना हुए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तय समय पर सड़क निर्माण की कार्रवाई नहीं हुई तो वे फिर से आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान सरिता परिहार, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, विमला देवी, चंपा देवी, पार्वती देवी, हेमा, रमेश सिंह, जगत परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें