फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य किरण अभ्यास 31 से

Fri, 28 Oct 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी बैठक लेते ब्रिगेडियर राकेश मनोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत और नेपाल के मध्य अंतरराष्ट्रीय स्तर का सैनिक प्रशिक्षण सूर्य किरण अभ्यास नेपाल में 31 अक्तूबर से 13 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। यह भारत और नेपाल के मध्य बटालियन स्तर का संयुक्त प्रशिक्षण है। अभ्यास की तैयारियों को लेकर तृतीय कुमाऊं राइफल्स में ब्रिगेडियर राकेश मनोचा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभ्यास के दौरान पहाड़ी, जंगली क्षेत्रों में विद्रोही और आतंकवादी कार्रवाईयों की तकनीकों को सांझा किया जाएगा। दोनों  देश के सैनिक नवीनतम हथियारों का उपयोगों और युद्ध तकनीकों को भी सांझा करेंगे। मनोचा ने बताया कि सूर्य किरण अभ्यास में 119 (स्वतंत्र) पैदल ब्रिगेड के अधीन तृतीय कुमाऊं राइफल्स के कमान अधिकारी कर्नल धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में 17 अधिकारी, 27 जूनियर कमीशंड अधिकारी, 255 अन्य अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यास के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें