फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर जमकर बरसा धन

Fri, 28 Oct 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट
विज्ञापन
धनतेरस पर पिथौरागढ़ बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनतेरस पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय के बाजार में जमकर खरीदारी हुई। बर्तनों का बाजार काफी अच्छा रहा। इसके अलावा मिठाई, सजावटी सामान, रेडीमेड कपड़ों की भी अच्छी बिक्री हुई। धनतेरस पर लोग जेवरात भी खरीदते हैं। एक मोटे अनुमान के अनुसार धनतेरस पर जिले में पांच करोड़ रुपए का कारोबार हुआ।
विज्ञापन


फर्नीचर, टीवी, फ्रिज की बिक्री भी ठीकठाक रही। दोपहिया वाहनों का बाजार अपेक्षाकृत हल्का रहा। दिवाली की सामग्री बेचने के लिए कई जगह अस्थायी दुकानें खुल गई। इस बार भी आतिशबाजी की दुकानें देवसिंह मैदान में लगाई गई हैं। व्यापारियों ने सुबह से ही दुकानों को बेहतरीन ढंग से सजा दिया था। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जोशी ने बताया कि ग्राहकों की भीड़ अपेक्षाकृत ज्यादा थी। बाजार पर महंगाई का कोई असर नहीं देखा गया। लोगों ने जरूरत के हर सामान को खरीदा। देर शाम तक बाजार में लोगों की चहल-पहल बनी थी।

डीडीहाट के मुख्य बाजार में भी भारी भीड़ रही। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने बाजार पहुंचे थे। खासकर रामलीला मैदान के पास लगे बर्तन बाजार में लोगों ने बर्तन और अन्य सामान खरीदे। बर्तनों की बिक्री खूब हुई।
विज्ञापन


कई बाजारों में वाहनों का प्रवेश बंद
पिथौरागढ़। पुलिस ने ज्यादा भीड़भाड़ वाले बाजारों में सुबह से ही बैरिकेडिंग लगा दी और उसमें पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। सिल्थाम से गांधी चौक के लिए जीरो जोन किया गया। इसी तरह सिमलगैर बाजार में भी वाहनों की आवाजाही बंद रही। टैक्सी स्टैंड से देवसिंह मैदान को जाने वाली सड़क पर भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। कोतवाल नंदाबल्लभ भट्ट ने बताया कि ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की गश्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें