फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकौली जाने वाली सड़क सुधारो

Wed, 22 Jun 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से पपदेव, पौण और सुकौली जाने वाली सड़क की दुर्दशा के खिलाफ बुधवार को क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और बारिश के समय पूरी सड़क कीचड़ से पट जाती है। इस कारण दुर्घटना का खतरा बना है। लोनिवि की उदासीनता से लोग खासे नाराज है। इस सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में लोग जिला मुख्यालय आते जाते हैं। बसपा ने इस मुद्दे पर आम जनता का समर्थन किया और तत्काल सड़क की दशा सुधारने की मांग की।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि जब जिला मुख्यालय के नजदीक की सड़क की दशा इतनी खराब है तो अन्य सड़कों का हाल क्या होगा, यह अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब मानसून सीजन शुरू हो गया है और सड़क की खराब हालत से लोगों की परेशानी बढ़ने लग जाएगी। बाद में इस मुद्दे पर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया।

प्रदर्शन में केशव कार्की, भूपेंद्र कुमार, होशियार राम कोहली, शिवराम कोहली, नवीन कुमार, दीपक आर्या, फातिमा अंसारी, लक्ष्मी देवी, सीता देवी, इरम अंसारी, अलबीरा अंसारी, उषा चौधरी, दुलारी शर्मा आदि शामिल हुए। जिला मुख्यालय से पपदेव, पौण, सुकौली जाने वाली सड़क पर अभी डामर नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि सड़क पर डामर हो जाए तो कीचड़ और गड्ढों की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें