फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को न्याय दिलाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं पिता

विज्ञापन
हिमानी(फाइल) - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रावलगांव निवासी प्रेम सिंह रावल ने डीएम और एसपी से उनकी दिवंगत बेटी को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रावल का कहना है कि कुछ साल पूर्व उनकी 22 वर्षीय पुत्री हिमानी की शादी थरकोट गांव के युवक से हुई थी। तब से उसका पति, जेठ, जेठानी, सास हिमानी का उत्पीड़न करते थे। इसी कारण एक जुलाई 2021 को उनकी बेटी की मौत हो गई। उन्होंने जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि जिस दिन हिमानी की मौत हुई उस दिन उनकी बेटी से करीब 15 मिनट तक बात हुई थी। हिमानी ने फोन पर मुझे बचा लो कहा था। कुछ समय बाद ही उसकी सास ने फोन कर हिमानी की मौत की सूचना दी। उसके गले सहित शरीर के कई स्थानों पर चोट के निशान भी थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। उन्होंने एसपी से हिमानी के ससुराल वालों से पूछताछ कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अन्यथा एसआईटी या सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए।
गुमशुदा पत्नी को आठ माह से तलाश रहा मदन
पाटी (चंपावत)। विकासखंड के सुनडुंगरा निवासी महिला आठ माह से लापता है। उसके पति ने पुलिस पर उसकी गुमशुदगी दर्ज न करने का आरोप लगाया है। बेबस पति पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा है।
विज्ञापन

सुनडुंगरा निवासी मदन सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी ममता देवी (30) करीब आठ माह से लापता है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं, जो मां के बिना काफी परेशान हैं। मजदूरी कर रहे मदन का कहना है कि आठ माह पहले घर आया ममता का भाई उसे बुला ले गया था। तबसे उसका कोई पता नहीं चल सका है। पत्नी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराने वह पाटी थाने में गया, लेकिन पाटी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं एसआई मोहन चंद्र भट्ट ने गुमशुदगी दर्ज न करने के आरोप को गलत बताया। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

युवक की दबंगई से परेशान बुजुर्ग ने घर छोड़ा
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के सूरी गांव के एक बुजुर्ग ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाकर गांव छोड़ दिया है। रिश्तेदारों के घर में ठहरे बुजुर्ग ने पुलिस में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। सूरी गांव के बुजुर्ग राम दत्त जोशी ने बताया कि गांव का ही एक युवक दो साल से रोजाना उनके घर में घुसकर बेवजह मारपीट करता है। आरोपी उनके भवन को भी नुकसान पहुंचा रहा है। अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने गांव छोड़ दिया है। अब वह करीब चार दिन से कभी लोहाघाट और कभी बाराकोट में अपने रिश्तेदारों के घर में रह रहे हैं। बुजुर्ग ने लोहाघाट थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई कर बुजुर्ग को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें