फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दो युद्धों के साक्षी सूबेदार बहादुर बाफिला का निधन

Thu, 01 Feb 2024 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सेवानिवृत सूबेदार बहादुर सिंह बाफिला फाइल फोटो।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वर्ष 1965 और वर्ष 1971 के युद्ध में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत सूबेदार बहादुर सिंह बाफिला (76) पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनके निधन से जिले भर में शोक की लहर है। पूर्व सैनिकों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्कचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मदकोट क्षेत्र के वल्थी गांव निवासी पूर्व सूबेदार बहादुर सिंह बाफिला लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने बुधवार रात अंतिम सांस ली। गोरी और मंदाकिनी नदी के घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। यहां पूर्व सैनिक संगठन मदकोट के सदस्यों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वर्ष 1965 में सूबेदार बहादुर सिंह ईएमई कोर पर चयनित हुए थे।
सेवाकाल के दौरान वह जम्मू कश्मीर, असम, राजस्थान में तैनात रहे। 26 वर्ष की सेवा के बाद वह 1991 में सेवानिवृत हुए थे। इसके बाद वह सामाजिक गतिविधियों में जुड़े रहे। पूर्व सैनिक संगठन के संगठन के जिलाध्यक्ष मेजर ललित सिंह, उपाध्यक्ष मयूख भट्ट, मदकोट क्षेत्र के अध्यक्ष डिगर सिंह दानू, रिटायर्ड ले. कर्नल एसपी गुलेरिया सहित कई पूर्व सैनिकों ने शोक संवेदना जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें