फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अगली कक्षा में जाने पर विद्यार्थी को नहीं देना होगा प्रवेश शुल्क

Tue, 10 Mar 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नया शिक्षा सत्र जल्द शुरू होगा। निजी स्कूलों में प्रवेश भी होंगे। अगली कक्षा में जाने पर विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। विद्यार्थी किसी भी दुकान से पुस्तकें और ड्रेस खरीद सकेंगे। यदि उन पर निर्धारित दुकानों से ही पुस्तकें और ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया गया तो शिक्षा विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

निजी स्कूलों में भी प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। किसी भी निजी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी से अगली कक्षा में जाने पर प्रवेश शुल्क लेने की शिकायत हर नए शिक्षा सत्र में की जाती है। विद्यार्थियों पर निर्धारित दुकानों से ही पुस्तकें और ड्रेस लेने का दबाव बनाया जाता है। इस बार प्रवेश प्रक्रिया से पूर्व ही शिक्षा विभाग ने इसे रोकने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने हर निजी स्कूल को विद्यार्थी से अगली कक्षा में जाने पर प्रवेश शुल्क न लेने के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक विद्यार्थी अपनी मनपसंद की दुकान से पुस्तकें और ड्रेस भी खरीद सकेंगे। यदि निजी स्कूलों की तरफ से इसके लिए दुकानें निर्धारित कीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही पढ़ाया जाएगा
शिक्षा विभाग के मुताबिक निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही विद्यार्थियों को ज्ञान बांटा जाएगा। इसके अलावा निजी प्रकाशकों की पुस्तकें विद्यार्थियों से नहीं मंगाई जाएंगी। यदि ऐसा किया गया तो संबंधित स्कूल की अनुमति भी खत्म कर दी जाएगी। विद्यार्थियों से कोई भी शुल्क बैंक के माध्यम से लिया जाएगा। निजी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मियों के वेतन का भी ऑनलाइन भुगतान होगा।
विज्ञापन

कोट
निजी स्कूलों को नए शिक्षा में प्रवेश के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अगली कक्षा में जाने वाले किसी भी विद्यार्थी से प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। यदि विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। विभाग निजी स्कूलों में हो रहे प्रवेश की लगातार मॉनिटरिंग करेगा। - तरुण कुमार पंत, सीईओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें