डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जीआईसी के बच्चे सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे हैं। अध्यापकों की कमी से पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाया है। वहीं जीजीआईसी में भी कई महत्वपूर्ण विषयों में अध्यापिकाओं की कमी का खामियाजा परीक्षार्थियों को उठाना पड़ सकता है।
विकास खंड के अटल आदर्श इंटर काॅलेज डीडीहाट को दो साल पूर्व सीबीएससी पैटर्न की मान्यता दी गई थी। 2022-23 में सीबीएससी बोर्ड को पत्रावली न पहुंच पाने के कारण स्कूल में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा हुई। इस बार बच्चे सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा देंगे। इंटर में भूगोल, रसायन विज्ञान, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, एलटी में विज्ञान विषय के अध्यापकों के पद कई समय से रिक्त हैं। इन विषयों के पाठ्यक्रम तक पूरे नहीं हो पाए हैं। वहीं जीजीआईसी में भी प्रवक्ता और एलटी के कई पदों पर शिक्षिकाओं के पद रिक्त हैं। जीजीआईसी का जिम्मा प्रभारी प्रधानाचार्या ने संभाला है।
कोट
दोनों इंटर काॅलेज में प्रवक्ताओं की कमी को दूर करने के लिए शिक्षा निदेशालय में पत्राचार चल रहा है। शीध्र ही रिक्त अध्यापकों के पद भर दिए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए बच्चे पूरी तरह से तैयार हैं। - हिमांशु नौगाई, खंड शिक्षाधिकारी डीडीहाट।