पिथौरागढ़ कैंपस को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्र नेता। संवाद
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ महाविद्यालय से कैंपस हटाने की मांग को लेकर छात्रों ने कैंपस में धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने जल्द कैंपस को नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान छात्रों ने कैंपस में खाली पड़े प्राध्यापकों के पदों पर भी नियुक्ति करने की मांग की।
शुक्रवार को एनएसयूआई प्रदेश महासचिव ऋषभ कल्पासी के नेतृत्व में छात्र कैंपस में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार और कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ महाविद्यालय को कैंपस बनाकर छात्र-छात्राओं की फीस बढ़ा दी गई है। सीमांत के गरीब छात्र-छात्राएं पढ़ने को आते हैं। उनके लिए इतनी फीस का भुगतान करना मुश्किल हो रहा है। ऋषभ कल्पासी ने कहा कि प्राध्यापकों ने कैंपस को राजनीति का अड्डा बना दिया है।
महासचिव मुकेश कुमार और विवेक कुमार ने कहा कि किसी भी विभाग में प्राध्यापक नहीं है जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। चतुर्थ श्रेणी के भी पद भी खाली चल रहे हैं। वहां सिद्धार्थ सिस्ताल, नितिन, अंकित ज्याला, शिवम गड़कोटी, कार्तिक खर्कवाल,दीपक वल्दिया सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
कुमाऊं विश्वविद्यालय में समय से कराएं प्रवेश
पिथौरागढ़। कुमाऊं विश्वविद्यालय में अध्ययनरत 26 छात्र-छात्राएं समय से प्रवेश करा लें। महाविद्यालय पिथौरागढ़ के प्राचार्य प्रो. पुष्कर सिंह बिष्ट ने बताया कि कुमाऊं बीए, बीकॉम और बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएं निशांत सैनी से प्रवेश फार्म लेकर सुंदर कार्की और सौरभ तिवारी से शुल्क रसीद कटवा लें। संवाद