जिला स्तरीय मिनी क्रीड़ा और सांस्कृतिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम
- फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय मिनी क्रीड़ा और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। कृष्णा, खिलेश कुमार, इशाना और दिया भंडारी प्रतियोगिता के चैंपियन रहे।
शुक्रवार को स्टेडियम में खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। झंडारोहण और मशाल दौड़ के साथ प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। सब जूनियर बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में गंगोलीहाट के आयुष कुमार पहले, मुनस्यारी के कृष्णा पालीवाल दूसरे, डीडीहाट के नरेंद्र प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे।
ये पढ़ें- Uttarakhand: अल्मोड़ा से हुआ खेल महाकुंभ का आगाज, HNB स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ
बालिका वर्ग में मुनस्यारी की दिया भंडारी को पहला, गंगोलीहाट की स्नेहा को दूसरा, मूनाकोट की वर्षा को तीसरा स्थान मिला। प्राथमिक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में खिलेश कुमार पहले, दीपक कठायत दूसरे, यश तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में महक, जीविका, पूर्वी को क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान मिला। सब जूनियर वर्ग की हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में विण की मुस्कान, अंग्रेजी में मूनाकोट की जानकी पहले स्थान पर रहीं। प्राथमिक वर्ग के हिंदी सुलेख में कनालीछीना की सपना थापा, अंग्रेजी में यहीं की दीपिका भट्ट को पहला स्थान मिला। अंताक्षरी और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विण ब्लॉक अव्वल रहा। इस मौके पर सीईओ हरक राम कोहली, जिला शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत, जिला खेल समन्वयक जितेंद्र सिंह वल्दिया, निर्मल किशोर, विक्रम भंडारी आदि लोग शामिल रहे।