फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नशा मुक्त अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Sat, 18 May 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। पुुलिस की ओर से विद्यालयों में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जीआईसी पाटी में पुलिस टीम की ओर से नशा मुक्त अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। चौकी प्रभारी देवीधूरा देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम, नशे के सेवन से मनुष्य के मन मस्तिष्क और अन्य अंगों में पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में जाजरदेवल पुलिस ने महर्षि विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा, बाल श्रम सहित कई अन्य जानकारी दी। थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में एसआई मीनाक्षी मनराल और प्रशिक्षु एसआइ्र गिरीश चंद्र ने छात्र- छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त बाल भिक्षावृत्ति, महिला अपराध, मानव तस्करी, बालश्रम और उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति, पुलिस हेल्पलाइन नंबर डॉयल112, साइबर हेल्पलाइन नंबर- 1930, सीएम हेल्पलाइन नंबर-1905 की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें