फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताले ठोके

Thu, 23 Aug 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में प्रदर्शन करते छात्र -छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रिक्त पदों पर प्रवक्ताओं की तैनाती और परास्नातक में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने मुख्य गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


महाविद्यालय में सब रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने, प्रवक्ताओं को रिक्त पदों को भरने, विज्ञान प्रयोगशालाओं का सुधारीकरण आदि मांगों को लेकर छात्र नौ दिनों से आंदोलित थे। उनका कहना था कि वह लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। छात्रनेता दीपक लोहिया ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।

छात्र किशोर धामी ने भी विचार रखे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम एसके पांडेय ने मांगों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद छात्रों का आक्रोश शांत हुआ। इस दौरान छात्रसंघ सचिव राहुल कुमार, कोषाध्यक्ष लवराज गोस्वामी, दिव्या पंत, मनोज धामी, सुनीता धामी, अनिल धामी, आशा तिवारी, दीप्ति बिष्ट, श्वेता पांडेय, मीना जोशी, संगीता भट्ट, इशिका गोस्वामी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें