पिथौरागढ़ के घाट में सरयू में राफ्टिंग करते विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं मंडल विकास निगम ने बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के वित्तीय सहयोग से पांच दिनी रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। प्रशिक्षण मूनाकोट विकासखंड के 14 विद्यार्थियों को दिया जा रहा है।
प्रशिक्षणार्थियों ने सरयू नदी में पैडलिंग का अभ्यास किया। विद्यार्थियों को तैराकी का अभ्यास कराया गया। आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। इससे पहले सुबह निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने प्रशिक्षणार्थियों को योगाभ्यास कराया। विभिन्न आसनों की जानकारी दी। गुरुरानी ने बताया प्रशिक्षणार्थियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत स्वच्छता से जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण रिवर गाइड भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पद्म सिंह, अजय धामी, दीपक बिष्ट, वेद प्रकाश भट्ट दे रहे हैं।