फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट और कनालीछीना के 52 मेधावी पुरस्कृत

Thu, 07 Sep 2023 09:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में विज्ञान प्रतियोगताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जीएमसी लखनऊ के सीनियर यूरोलोजिस्ट डॉ. नंदन सिंह डसीला ने विकासखंड डीडीहाट और कनालीछीना निवासी वर्ष 2023 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के 52 मेधावियों को सम्मानित किया। जीआईसी डीडीहाट में बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में क्षेत्र के कांडे बरला निवासी डॉ. नंदन सिंह डसीला ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कहा कि उन्हें सम्मान, बौद्धिक सहायता प्रदान कर उन्हें बेहतर कॅरिअर के लिए सुझाव, संसाधन दिलाए जाएंगे। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल, बीईओ हिमांशु नौगाई, पूर्व आईजी कुंदन सिंह जंगपांगी, जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया, प्रधानाचार्य प्रेम सिंह पापड़ा, विक्रम सिंह बिष्ट, किशोर साह, डॉ. इंद्रजीत सामंत आदि रहे।
विज्ञापन



विद्या मंदिर मुनस्यारी के विद्यार्थी सम्मानित

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कई विज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें प्रियांशु दानू, अनिल द्विवेदी, हर्षित मर्तोलिया, मानस गोस्वामी, गौरव मेहता, पवन कुमार, भावेश कुमार, पीयूष वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य राजकुमारी पांगती ने इन छात्र-छात्राओं समेत संकुल में प्रथम रहे 15 सदस्यीय सांस्कृतिक दल को भी सम्मानित किया। वहां प्रधानाचार्य नवीन चंद्र, कोषाध्यक्ष मनोज सयाना, लक्ष्मण सिंह पांगती आदि रहे।

हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में विज्ञान प्रतियोगताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें