फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शराब पीकर वाहन में ढो रहा था 22 सवारी, गिरफ्तार

Thu, 07 Sep 2023 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला पुलिस ने यात्री जीप में 22 सवारी बैठाकर शराब के नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाहन को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला कुंवर सिंह रावत वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक यात्री जीप में चालक देव सिंह (39) निवासी गलाती वाहन में 22 सवारी बैठाकर ले जा रहा था। पुलिस ने शराब के नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।
इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बगीचा बगड़ स्थित होटल से संचालक भूपेंद्र सिंह (32) निवासी मेतली थाना जौलीजीबी को 10 बोतल अंग्रेजी शराब, 12 केन और आठ बोतल बीयर के साथ गिरफ्तार किया। वहीं जिले भर में पुलिस ने मिशन मर्यादा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 76 लोगों के खिलाफ एमवी एक्ट और 81 पुलिस अधिनियम में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें