फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: छठवीं से 10वीं तक की छात्राओं को नहीं मिलीं किताबें

Tue, 14 Apr 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंपावत में कक्षा छह से 10 तक की छात्राओं को नए सत्र में अभी तक निशुल्क पाठ्यपुस्तकें नहीं मिली हैं जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

सरकार की निशुल्क पाठ्य पुस्तक योजना के तहत प्रतिवर्ष विद्यार्थियों को किताबें दी जाती हैं। इसके बावजूद जिले के कई विद्यालयों में अभी तक किताबें नहीं पहुंची हैं। प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी फोनिया ने बताया कि उनके विद्यालय में कुल 360 छात्राएं अध्ययनरत हैं।
उन्होंने कहा कि उनके विद्यालय में कक्षा छह से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं को अभी तक किताबें नहीं मिल पाई हैं। उन्हें इंटर में अर्थशास्त्र विषय की 74, मनोविज्ञान विषय की 65, गृहविज्ञान विषय की 74, कक्षा 11वीं में हिंदी विषय की 74 और हाईस्कूल में हिंदी विषय की 60 किताबें मिली हैं। जो किताबें विद्यालय को उपलब्ध हो गई हैं उन्हें छात्राओं में वितरित कर दिया गया है लेकिन शेष छात्राएं पुरानी किताबों से काम चला रही हैं।
विज्ञापन

-
पढ़ाई हो रही प्रभावित
नए शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुकी है लेकिन छात्रों को अभी तक किताबों का इंतजार है। हर साल की तरह इस वर्ष भी समय पर किताबें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
..............
किताबों की सूची निदेशालय को भेजी गई है। जैसे-जैसे किताबें मिल रहीं हैं। विद्यालयों को वितरित की जा रही है। जल्द सभी विद्यालयों में किताबों को पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मान सिंह बिष्ट, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, चंपावत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें