बलुवाकोट महाविद्यालय में कुलपति का पुतला फूंकते छात्र।
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट महाविद्यालय में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रसंघ ने कुलपति का पुतला फूंका। छात्रसंघ ने कहा कि सीमांत के छात्रों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सोमवार को छात्रसंघ अध्यक्ष सागर बिष्ट के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय में कुलपति का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि बहुत से छात्र प्रवेश से वंचित हो गए हैं। ऐसे में सीटों की संख्या को बढ़ाना चाहिए।
छात्रों को अपनी पसंद के विषय नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर 14 अक्तूबर तक मांगें नहीं मानी गई तो छात्रसंघ क्रमिक अनशन शुरू करेगा। पुतला फूं कने वालों में शुभम बनग्याल, जगदीश कोरंगा, पकंज सिंह, हेमा, भावना, किरन समेत कई मौजूद रहे।